Eye Donation

नेत्रदान EYE DONATION

आंख है तो दुनिया है। जिन व्यक्तियों की आंखों में रोशनी नहीं है अथवा समय के साथ रोशनी चली गई है, उनके लिए संसार अंधकारमय बन जाता है। ऐसे अंधकारमय लोगों के जीवन को रोशन करने के लिए अभातेयुप ने मानव सेवा के क्षेत्र में ‘नेत्रदान’ का उपक्रम प्रारंभ कर एक विशिष्ट पहल की। अभातेयुप परिवारजनों की सहमति या मरणोपरान्त व्यक्तियों की पूर्व लिखित स्वीकृति के आधार पर शाखा परिषदों के माध्यम से मरणोपरान्त व्यक्ति का नेत्रदान करवाती है। अभातेयुप आॅल इण्डिया आई बैंक ऐसोसियेशन की सदस्य है और पूरे भारत में सभी आई बैंको से सम्पर्क रखते हुए टीम बुलवाकर शाखा परिषदों के माध्यम से नेत्रदान करवाती है। अब तक अभातेयुप ने 750 से अधिक नेत्रदान करवाकर 1500 से अधिक लोगों के जीवन को आंखों की रोशनी से रोशन किया है।

National Convenor

Navneet Mutha

+91 8904040547 / +91 9591040547
National Co-Convenor

Puneet Bhandari & Sunil Dugar

+91 9893522118 / +91 9479522118 & +91 9831038394